रोहतक: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मंहगाई का किया विरोध

0
268
rohtak
rohtak

संजीव कुमार, रोहतक:
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकत्तार्ओं ने रोहतक में डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर खड़े होकर विरोध किया। हरीश कुमार व रामनिवास ने बताया कि 2014 में क्रूड आयल के दाम 107 डॉलर प्रति बैरल थे। आज 78 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दाम 2014 के मुकाबले लगभग दोगुना कर दिए हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार आम जनता की जेब पर डाका मार रही है। उज्जवला स्कीम के तहत मिले गैस सिलेंडर आज दिखावे की चीज हो गए हैं।

आज रसोई गैस करोड़ों लोगों की पहुंच से बाहर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार प्राइवेट कंपनियों की एजेंट है। अडानी अम्बानी जैसे तमाम कंपनियों के लिए काम कर रही है। उसका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। सरकार आम जनता की जेब पर डाका डालना बन्द करे। जनता के हित में डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम आधे किए जाएं। ये आंदोलन पूरे देश में तेजी से उठ रहा है। “डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दाम आधे करो”, “महंगाई बढ़ाना बंद करो”, “कॉरपोरेट की दलाली करना बंद करो”, “बीजेपी सरकार मुदार्बाद”, “किसान- मजदूर -जन विरोधी सरकार मुदार्बाद” के जोरदार नारे लगाए।

SHARE