भिवानी: किसानों ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन

0
256
Hooda Park Bhiwani
Hooda Park Bhiwani

 

 

 

 

पंकज सोनी, भिवानी:

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों मे बेतहाशा बढ़ोत्तरी और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ हुडडा पार्क भिवानी के सामने खाली सिलेंडर, थाली-चम्मच के साथ रोष प्रदर्शन किया और सरकार से डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत आधी करने, बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने, तीनों कृृषि कानून और चारों लेबर कोड रद््द करने, सभी फसलों पर एम.एस.पी लागू करने, कृषि कार्यों को मनरेगा से जोडते हुए मनरेगा में 200 दिन काम 600 रुपये दिहाड़ी लागू करने की मांग की गई। आज के रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता सयुक्त रूप से किसान सभा नेता मास्टर शेर सिंह और जाटू खाप के नेता मास्टर राज सिंह ने की। संचालन मास्टर वजीर सिंह ने किया।

रोष सभा को सम्बोधित करते हुए किसान और मजदूर नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार ने करोना का बहाना बनाकर डीजल-पैट्रोल व रसोई गैस पर टैक्सों में कई गुणा बढ़ोतरी कर दी हैं जिसकी वजह से अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के रेट घटने के बावजूद देश में डीजल-पैट्रोल व रसोई गैस के रेट हर रोज बढ़ रहे हैं। पड़ोसी देशों, पाकिस्तान, बंगला देश, श्रीलंका में भी जो हमसे तेल खरीदते हैं हमसे आधे रेट में डीजल और पेट्रोल बेच रहे है। जिसके कारण ना केवल आम जनता बल्कि किसान-मजदूर, छोटे व्यापारी पर इसका असर पड़ रहा हैं। डीजल मंहगा होने के कारण किराया-भाड़ा बढ़ गया हैं जिसके कारण आम आदमी के उपभोग की तमाम वस्तुओं की किमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई हैं। किसान की फसल तैयार करने के उपर लागत बढ़ गई हैं।

ये लोग रहे मौजूद

आज के रोष प्रदर्शन में करतार ग्रेवाल, कमल प्रधान, गंगाराम श्योराण, दलीप सिंह सांगवान, सन्तोष देशवाल, कामरेड अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, सुन्दर सिंह कोच, सुरेंद्र कटारिया, बलवान एम.सी., बलबीर बजाड, मंगल सिंह, धर्मबीर यादव, दयानंद यादव, यादवीरेन्द्र शर्मा, सज्जन कुमार सिंगला, अभिषेक शर्मा, ओमप्रकाश घुसकानी, रामफल देशवाल, नरेन्द्र, बनवारी, रामकुमार नाथुवास, प्रताप सिंह सिंहमार, ईश्वर कोट, अनुराधा, चंद्रभान और अजीत सिंह ने अपने विचार रखे।

SHARE