कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ बड़ा हादसा , तीन लोगों की मौके पर मौत Road Accident in Bhiwani

भिवानी सिवानी मंडी में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बड़ा हादसा हो गया, जिसने 3 लोगों की जान ले ली है। बुद्धशेली के रहने वाले युवक हिसार में एक भात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहे थे

0
252
Road Accident in Bhiwani

आज समाज डिजिटल , भिवानी :

Road Accident in Bhiwani : भिवानी सिवानी मंडी में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मंगलवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया, जिसने 3 लोगों की जान ले ली है। रात लगभग 2 बजे एक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण कार दूसरे वाहन में भिड़ गई। जैसे ही हादसा हुआ तो मौके पर ही कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।

हिसार कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार बुद्धशेली के रहने वाले युवक हिसार में एक भात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। गेंडावास और बुद्धशेली के बीच यह हादसा हुआ है। (Road Accident in Bhiwani) तीन युवकों की मौत से परिवारों में मातम पसर गया। जैसे ही हादसा हुआ तो राहगिरों द्वारा तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी गई

जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान गांव बुद्धशेली निवासी मनजीत (23), हितेश (21) और सिवानी के वार्ड नंबर 11 निवासी सन्नी (25) के रूप में मालूम हुई है।

सभी शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी गई है। तीनों शवों का भिवानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Road Accident in Bhiwani

Also Read :  ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद फलों, सब्जियों की कीमतों में उछाल

SHARE