बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी है। जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी जिसमें आज रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। लेकिन उनके भाई शौविक को अभी जेल में ही रहना होगा। सुशांत सिंह ड्रग मामला में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इसमें बुधवार को रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को जमानत दे दी, मगर शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार की जमानत खारिज हो गई। इन आरोपियों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है और मामले की जांच चल रही है। कोर्ट ने रिया चक्रवतीर् को जमानत देते समय कहा कि उन्हेंविदेश यात्रा करने के लिए अनुमति लेनी होगी। वह हर दस दिनों मेंपुलिस स्टेशन जाकर हाजिरी लगाएंगी। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। आज उन्हें1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। उन्हें मुंबई छोड़न से पहले जांच अधिकारी को सूचित करना होगा। इससे पहले मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। पिछली बार विशेष अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। 8 सितंबर को एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.