Rewari News : तीज महोत्सव में हरियाणवी लोक संस्कृति की रही धूम

0
172
Haryanvi folk culture was in full swing in Teej festival
सेक्टर एक में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित स्पर्धा में भाग लेती महिलाएं।

(Rewari News) रेवाड़ी। जिला सचिवालय के सामने स्थित सेक्टर-1 के महिला मंडल के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन सेक्टर स्थित हवन पार्क में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली के मुख्यातिथ्य में आयोजित इस समारोह में पूर्व जिला पार्षद नीतू चौधरी विशिष्ट अतिथि रहीं।हरियाली तीज पर ग्रीन थीम केंद्रित यह महोत्सव पर्यावरण तथा हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित रहा। जिसमें बिरवे बोना, लोक संगीत, लोकगीत, लोक नृत्य, फन गेम्स, लकी ड्रा, झूले, जलपान आदि मुख्य आकर्षण रहे।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि सेक्टर को साफ-सुथरा, पारिवारिक तथा हरा-भरा बनाने के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे।रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने सेक्टर के महिला मंडल द्वारा आयोजित इस लोक परंपराओं पर आधारित इस संस्कारिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढक़र सक्रिय भागीदारी दिखाने तथा आयोजन समिति द्वारा कुशल संयोजन हेतु आभार जताया है।

Rewari News : सावन कृपाल रुहानी मिशन ने मनाया बाबा सावन सिंह महाराज का प्रकाश पर्व