Bhojshala Temple: कौन हैं वाग्देवी? जिनके भोजशाला मंदिर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ठहराया सही

0
178
Bhojshala Temple: कौन हैं वाग्देवी? जिनके भोजशाला मंदिर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ठहराया सही
Bhojshala Temple: कौन हैं वाग्देवी? जिनके भोजशाला मंदिर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ठहराया सही

वाग्देवी को ज्ञान, वाणी, बुद्धि, कला, साहित्य और संगीत की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है
Bhojshala Temple, (आज समाज), इंदौर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने विवादित भोजशाला स्थल को वाग्देवी मंदिर घोषित कर दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह स्ट्रक्चर एक मंदिर है और मुसलमान मस्जिद के लिए कोई दूसरी जमीन मांग सकते हैं। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की बेंच ने उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुसलमानों को इस जगह पर नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई थी। अब सवाल उठता है कि वाग्देवी कौन हैं, जिनके मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हुआ?

हिंदू पक्ष ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

पहले समझते हैं कि विवाद क्या था? दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर 2003 में किए गए इंतजाम के मुताबिक, हिंदू और मुसलमान क्रमश: मंगलवार और शुक्रवार को नमाज पढ़ते आ रहे हैं। हिंदू पक्ष ने इस परिसर पर पूजा के विशेष अधिकार मांगने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हिंदू याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि यह स्थल मूल रूप से देवी वाग्देवी का मंदिर था, जबकि मुस्लिम पक्ष ने कहा कि यह एक मस्जिद थी। एक जैन याचिकाकर्ता ने भी दावा किया कि यह ढांचा एक जैन मंदिर था।

1904 की एएसआई रिपोर्ट का दिया हवाला

कोर्ट ने सभी पक्षों से 2200 पन्नों वाली एएसआई रिपोर्ट के संबंध में अपनी आपत्तियां, सुझाव और सिफारिशें जमा करने को कहा था। यह रिपोर्ट मार्च और जून 2024 के बीच 11वीं सदी के इस स्थल के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि यह स्ट्रक्चर पहले के मंदिरों के अवशेषों का इस्तेमाल करके बनाया गया और वहां अभी जो मस्जिद का ढांचा खड़ा है, उसे काफी बाद में बनाया गया।

विशेष पूजा के अधिकार की मांग की

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए वकील विष्णु शंकर जैन और विनय जोशी ने याचिकाकर्ता आशीष गोयल के साथ मिलकर यह तर्क दिया कि भोजशाला मूल रूप से एक मंदिर था और उन्होंने इस स्थल पर हिंदुओं के लिए विशेष पूजा के अधिकार की मांग की। 1904 की एएसआई रिपोर्ट का हवाला दिया गया, जिसमें वाग्देवी की उस मूर्ति की पहचान की गई थी जो अब ब्रिटिश संग्रहालय में रखी हुई है। उन्होंने तर्क दिया कि इस स्ट्रक्चर में मस्जिद की मुख्य विशेषताएं मौजूद नहीं हैं।

कौन है वाग्देवी?

वाग्देवी को ज्ञान, वाणी, बुद्धि, कला, साहित्य और संगीत की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। दरअसल, ये माता सरस्वती का ही एक स्वरूप हैं। वेदों के मुताबिक, अगर वाग्देवी के शब्द का अर्थ देखा जाए तो वाक् का अर्थ वाणी बताया गया है और देवी का अर्थ हर कोई जानता है।

अर्थात उन्हें वाणी की देवी की संज्ञा दी गई है और ब्रह्मस्वरूपा माना गया है। इसके अलावा वाग्देवी को विद्या की देवी और कामधेनु के स्वरूप में भी पूजा जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, वाग्देवी को श्वेत वस्त्रधारण किए हुए देखा जाता है। उनकी चार भुजाएं है और ज्ञान की देवी के रूप में पूजा की जाती रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]