Vastu Tips For Prosperity: घर के मंदिर में किस तरह की बाती का जलाना चाहिए दीपक, जिससे दरिद्रता हो जाए छूमंतर

0
238
Vastu Tips For Prosperity: घर के मंदिर में किस तरह की बाती का जलाना चाहिए दीपक, जिससे दरिद्रता हो जाए छूमंतर
Vastu Tips For Prosperity: घर के मंदिर में किस तरह की बाती का जलाना चाहिए दीपक, जिससे दरिद्रता हो जाए छूमंतर

बाती का आकार भी रखता है विशेष महत्व
Vastu Tips For Prosperity, (आज समाज), नई दिल्ली: घर में पूजा का स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में रखी हर वस्तु का वातावरण और वास्तु पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वहीं, सुबह-शाम घर के मंदिर में जो दीपक जलाया जाता है वह भी पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपक में इस्तेमाल होने वाली सूती बाती का आकार भी विशेष महत्व रखता है? लंबी और गोल बाती का धार्मिक और वास्तु महत्व अलग-अलग होता है। सही बाती का चुनाव और उपयोग घर में सुख, समृद्धि, शांति और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के सिद्धांत इस बारे में क्या कहते हैं?

वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है

घर के मंदिर को पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र माना जाता है। इस स्थान पर दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है। यदि घर में बार-बार परेशानियां या बाधाएं आ रही हों, तो दीपक में सही प्रकार की सूती बाती का प्रयोग करना लाभकारी माना जाता है।

किस भगवान के सामने कौन सा दीप जलाएं?

लोग अक्सर सोचते हैं कि दीपक में किस प्रकार की बाती का प्रयोग करना सबसे अच्छा होता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, दोनों प्रकार की बातियों का प्रभाव अलग-अलग होता है। लंबी बाती धन, समृद्धि और वंश की वृद्धि से जुड़ी होती है। देवी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के साथ-साथ अपने कुल की देवी या देवता के सामने लंबी बाती वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

स्थिरता और मानसिक शांति बढ़ाने के लिए गोल बाती यानी खड़ी बाती वाला दीपक जलाया जाता है। भगवान विष्णु, भगवान शिव या हनुमान जी के सामने गोल बाती वाला दीपक जलाना बहुत लाभकारी माना जाता है।

दीपक का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

दीपक जलाते समय बाती की दिशा का भी विशेष महत्व होता है। पूर्व दिशा की ओर मुख वाला दीपक जलाने से स्वास्थ्य और दीघार्यु में वृद्धि मानी जाती है। वहीं, उत्तर दिशा की ओर बाती जलाने से आर्थिक लाभ और सफलता के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। यदि घर में तनाव या झगड़े हों, तो घी का दीपक जलाना चाहिए। मंगलवार और शनिवार को भगवान हनुमान के सामने चमेली के तेल से भरा दीपक जलाने से निगेटिविटी दूर होती है।

आर्थिक कठिनाइयों से छुटकारा पाने के लिए चंदन का प्रयोग करें

एक छोटे से दीये में जलती हुई बत्ती भी किसी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। यदि आप आर्थिक कठिनाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बत्ती बनाने से पहले उस पर थोड़ी मात्रा में चंदन लगाएं और फिर घी से दीया जलाएं। इससे घर में सुगंध और पॉजिटिव एनर्जी फैलती है।

ये भी पढ़ें: वाईफाई भी चमका सकता है भाग्य, बस लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • TAGS
  • [post_tags]