कार में सवार होकर जा रहे थे चारों, कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
UP Accident News (आज समाज), अमरोहा : यूपी के जिले अमरोहा में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा उस समय हो गया। जब सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार घुस गई। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार चार युवक जोकि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे कि दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने कार को वाहन के नीचे से ट्रैक्टर के माध्यम से खींचकर बाहर निकाला। यह हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी को जाने वाली सर्विस रोड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि फोम के गद्दों से भरी डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे किनारे खड़ी इस डीसीएम में घुस गई।
श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से की थी एमबीबीएस
श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक दिल्ली तो दूसरा त्रिपुरा का छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। हादसा इतना भीषण हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाका होने के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींच कर निकला गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर छात्रों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया।
इस तरह हुई मृतक युवकों की पहचान
जानकारी मिलते श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक छात्र की पहचान आयुष शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16 के रूप में हुई। जबकि दूसरा छात्र सप्त ऋषि दास पुत्र शुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा के रूप में हुई है। मरने वालों में तीसरे छात्र की पहचान अर्णव चक्रवर्ती और चौथा श्रेष्ठ पंचोली है। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। इंटर्नशिप कर रहे थे। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे।
ये भी पढ़ें : Russian President India Visit : भारत को रूस से मिल सकता है एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम


