Shardiya Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, यहां पढ़ें चालीसा और शक्तिशाली मंत्र

0
77
Chaitra Navratri 8th Day 2022
नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा

नई दिल्ली. आज 18 अक्टूबर, रविवार को नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती है. इस दिन भक्त मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत उज्ज्वल, शांत और दिव्य माना जाता है. उनका वाहन वृषभ है, इसलिए उन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है. मां के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू सुशोभित है. दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में माने जाते हैं. नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा के साथ चालीसा, आरती और मंत्रों का पाठ करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से मां का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है. भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

मां महागौरी चालीसा (Maa Mahagauri Chalisa)

मां महागौरी की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त पूजा के समय चालीसा का पाठ कर सकते हैं. चालीसा में मां की महिमा का गुणगान करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है.

॥ दोहा ॥

मन मंदिर मेरे आन बसो, आरम्भ करूं गुणगान,

गौरी माँ मातेश्वरी, दो चरणों का ध्यान।

पूजन विधी न जानती, पर श्रद्धा है आपर,

प्रणाम मेरा स्विकारिये, हे माँ प्राण आधार।

॥ चौपाई ॥

नमो नमो हे गौरी माता, आप हो मेरी भाग्य विधाता,

शरनागत न कभी घबराता, गौरी उमा शंकरी माता।

आपका प्रिय आदर पाता, जय हो कार्तिकेय गणेश की माता,

महादेव गणपति संग आओ, मेरे सकल कलेश मिटाओ।

सार्थक हो जाए जग में जीना, सत्कर्मों से कभी हटु ना,

सकल मनोरथ पूर्ण कीजो, सुख सुविधा वरदान में दीज्यो।

हे माँ भाग्य रेखा जगा दो, मन भावन सुयोग मिला दो,

मन को भाए वो वर चाहुं, ससुराल पक्ष का स्नेहा मैं पायु।

परम आराध्या आप हो मेरी, फिर क्यूं वर में इतनी देरी,

हमरे काज सम्पूर्ण कीजियो, थोड़े में बरकत भर दीजियो।

अपनी दया बनाए रखना, भक्ति भाव जगाये रखना,

गौरी माता अनसन रहना, कभी न खोयूं मन का चैना।

देव मुनि सब शीश नवाते, सुख सुविधा को वर में पाते,

श्रद्धा भाव जो ले कर आया, बिन मांगे भी सब कुछ पाया।

हर संकट से उसे उबारा, आगे बढ़ के दिया सहारा,

जब भी माँ आप स्नेह दिखलावे, निराश मन में आस जगावे।

शिव भी आपका काहा ना टाले, दया दृष्टि हम पे डाले,

जो जन करता आपका ध्यान, जग में पाए मान सम्मान।

सच्चे मन जो सुमिरन करती, उसके सुहाग की रक्षा करती,

दया दृष्टि जब माँ डाले, भव सागर से पार उतारे।

जपे जो ओम नमः शिवाय, शिव परिवार का स्नेहा वो पाए,

जिसपे आप दया दिखावे, दुष्ट आत्मा नहीं सतावे।

सता गुन की हो दता आप, हर इक मन की ग्याता आप,

काटो हमरे सकल कलेशा, निरोग रहे परिवार हमेशा।

दुख संताप मिटा देना माँ, मेघ दया के बरसा देना माँ,

जबही आप मौज में आय, हठ जय माँ सब विपदाए।

जिसपे दयाल हो माता आप, उसका बढ़ता पुण्य प्रताप,

फल-फूल मैं दुग्ध चढ़ाऊ, श्रद्धा भाव से आपको ध्यायु।

अवगुन मेरे ढ़क देना माँ, ममता आँचल कर देना माँ,

कठिन नहीं कुछ आपको माता, जग ठुकराया दया को पाता।

बिन पाऊ न गुन माँ तेरे, नाम धाम स्वरूप बहू तेरे,

जितने आपके पावन धाम, सब धामो को माँ प्राणम।

आपकी दया का है ना पार, तभी को पूजे कुल संसार,

निर्मल मन जो शरण मे आता, मुक्ति की वो युक्ति पाता।

संतोष धन्न से दामन भर दो, असम्भव को माँ सम्भव कर दो,

आपकी दया के भारे, सुखी बसे मेरा परिवार।

अपकी महिमा अती निराली, भक्तो के दुःख हरने वाली,

मनोकामना पुरन करती, मन की दुविधा पल में हरती।

चालीसा जो भी पढ़े-सुनाया, सुयोग वर् वरदान पाए,

आशा पूर्ण कर देना माँ, सुमंगल साखी वर देना माँ।

॥ दोहा ॥

गौरी माँ विनती करूँ, आना आपके द्वार,

ऐसी माँ कृपा किजिये, हो जाए उद्धहार।

हीं हीं हीं शरण में, दो चरणों का ध्यान,

ऐसी मां कृपा कीजिये, पाऊँ मान सम्मान।
मां महागौरी की पूजा का महत्व

मां महागौरी का मंत्र 

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

  • TAGS
  • [post_tags]