Nautapa: 25 मई से शुरू होगा नौतपा

0
428
Nautapa: 25 मई से शुरू होगा नौतपा
Nautapa: 25 मई से शुरू होगा नौतपा

सूर्यदेव करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश
Nautapa, (आज समाज), नई दिल्ली: गर्मी का सबसे प्रचंड दौर माने जाने वाला नौतपा 2026 इस बार 25 मई से शुरू होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य देव 25 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर के साथ ही नौतपा की शुरूआत मानी जाएगी।

मान्यता है कि इन 9 दिनों में सूर्य की तपिश अपने चरम पर पहुंच जाती है और धरती आग की तरह तपने लगती है। इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून 2026, मंगलवार तक रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में कमी आने लगती है। आइए ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के नजरिये से जानते हैं कि ये समय इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है।

क्या होता है नौतपा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा आरंभ होता है। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जिसे शीतलता और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। वहीं सूर्य को अग्नि और तेज का कारक कहा जाता है। ऐसे में जब उग्र स्वभाव वाले सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में आते हैं, तो धरती पर गर्मी का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। नौतपा के शुरूआती 9 दिन सबसे अधिक तपते हैं, इसलिए इन्हें नौतपा कहा जाता है।

क्यों खास माना जाता है नौतपा?

नौतपा केवल भीषण गर्मी का समय नहीं है, बल्कि इसे प्रकृति के संतुलन से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की तीव्र किरणें वातावरण और धरती को शुद्ध करती हैं। ग्रामीण परंपराओं में कहा जाता है कि नौतपा की तेज गर्मी से कीटाणु और विषैले तत्व नष्ट होते हैं। खेती-किसानी के लिहाज से भी यह समय महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अच्छी गर्मी भविष्य में अच्छी बारिश का संकेत देती है।

ये भी पढ़ें: घर में है शंख तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • TAGS
  • [post_tags]