Redmi Note 12S जल्द होगा बाजार में लॉन्च, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

0
146
Redmi Note 12S Smartphone

आज समाज डिजिटल, Redmi Note 12S Smartphone : स्मार्टफोन की दुनिया में नये और लेटेस्ट फीचर्स की क्रांति लाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी Xiaomi का Redmi ब्रांड एक बार फिर से सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक Redmi एक नया स्मार्टफोन जल्द बाजार में लॉन्च होगा।

इसका नाम Redmi Note 12S होगा और इसे अब SIRIM वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि यह हैंडसेट जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। इससे पहले ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 12 (4G), Note 12 5G, Note 12 Pro और Note 12 Pro+ 5G लॉन्च हो चुके हैं। गिज्मोचाइना वेबसाइट ने इसका सर्टिफिकेशन पोस्ट किया है, जो संकेत देता है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

SIRIM डाटाबेस पर Redmi Note 12S का मॉडल नंबर 2303CRA44A है। Redmi Note 12S का पुराना मॉडल Note 11S है। इसमें फास्ट चार्जिंग की खूबियां देखने को मिलेंगी। इसमें डेप्थ सेंसर भी मिलेगा। आइए इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 12S के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के इस फोन में आपको 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जोकि Full HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। हालांकि अभी रेडमी की तरफ से इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।

इसमें Helio G96 चिपसेट मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। यह फोन Android 13 ओएस बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

Redmi Note 12S का कैमरा और बैटरी क्षमता

Redmi Note 12S के इस हैंडसेट में बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेअप मिल सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा। इसके अलावा 8-megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल का लेंस और 2-megapixel का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 67W का फास्ट चार्जर भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : 16GB रैम के साथ आएगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, 2024 के शुरूआत में होगा लॉन्च

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE