कल 10 हजार से ज्यादा घरों पर फहराया जाएगा भाजपा का झंडा : राजेश सपरा

0
174
BJP flag will be hoisted on houses
BJP flag will be hoisted on houses

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर की ओनलाइन वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रदेश,जिला,मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के जिला,मंडल पदाधिकारी, विभाग,प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख,संयोजक, सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख,पालक ने ओनलाइन शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से देंगे लाइव संदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस पूरे देश में पूरे जोर-शोर से मनाने जा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत जिला यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी चारों विधानसभा क्षेत्रों के 13 भाजपा मंडलो में 10 हजार से ज्यादा घरो पर भाजपा का झंडा लहराएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने 6 अप्रैल के आगामी कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि पार्टी का झंडा बूथ स्तर पर हर पन्ना प्रमुख के घर पर लहराया जाए व वहाँ यह व्यवस्था की जाए कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से लाइव संदेश देंगे। उसके सुनने की व्यवस्था की जाए। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता व आसपास के नागरिक भी शामिल हो। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा जिला यमुनानगर में सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएगा।

बूथ अध्यक्ष ,त्रिदेव के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख के घर जाकर भाजपा का झंडा फहराएगें : धूमनसिंह किरमिच

जिसमें प्रतिदिन समाज के लोगों की भलाई के लिए कार्य किए जाएंगे। जिसमें स्वच्छता, चिकित्सा, सामाजिक समरसता ,आत्मनिर्भर भारत,प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, तलाबों की सफाई,डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य स्तर पर मनाना आदि शामिल है। भाजपा जिला प्रभारी सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने बताया कि बूथ अध्यक्ष ,त्रिदेव के साथ मिलकर पन्ना प्रमुख के घर जाकर भाजपा का झंडा फहराएगें वह इसके उपरांत इसकी फोटो लेकर उसको अपनी सोशल मीडिया के अकाउंट पर व नमोएप पर अपलोड भी करनी हैं। सभी बूथ प्रमुख अपने-अपने पन्ना प्रमुखों के यहाँ पार्टी का झंडा लहराने की व्यवस्था देखेंगे। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, पार्टी का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ता जोर-शोर से मनाएं।

पार्टी के कार्यकर्ता झंडा लहराते वक्त ढोल बजाकर व मिठाई बांटकर अपनी खुशियों का इजहार कर सकते हैं। पार्टी के स्थापना दिवस पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को झंडा लहराने के कार्यक्रम में शामिल किया जाए। भाजपा की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व पूर्व मंत्री ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए।

यह भी पढ़ें : लुटेरे जेल जाएंगे कमेरों का राज बनेगा – अभय चौटाला

यह भी पढ़ें : फसल बर्बादी के मुआवजे की मांग को लेकर 6 अप्रैल को सड़कों पर उतरेंगे किसान

यह भी पढ़ें : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 28 मई को जींद में करेगा जोरदार रैली : शिवदत्त शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE