नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यमुनानगर में रेड, अफीम की खेती करते पकड़ा Red in Yamunanagar

0
274
Red in Yamunanagar

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
Red In Yamunanagar : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम के इंस्पेक्टर केवल सिंह नार्कोटिनक ब्यूरो यूनिट अंबाला ने यमुनानगर के लक्खा सिंह खेड़ी में उगाई अफीम की खेती पर रेड कर कामयाबी हासिल की है। सूचना के आधार पर रेड की गई है।

Red in Yamunanagar

आरोपी हिरासत में अब लेंगे रिमांड Red In Yamunanagar

आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पिछले रिकार्ड की जांच कर कोर्ट से रिमांड लिया जाएगा। आपको बता दें कि यमुनाननगर में यह पहली बार हुआ कि अफीम की खेती करते कोई व्यक्ति पकड़ा गया हो। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के निर्देश से पूरे प्रदेश में नशीले पदार्थ माफिया की चेन को तोड़ने के लिए अभियान चलाया है। इसके लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक ब्यूरो सेल भी बनाया। यमुनानगर जिला में इस अभियान के तहत विभिन्न टीमों का गठन किया। इस कड़ी में आज यमुनानगर के लक्खा सिंह खेड़ी से एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया है जब वह अफीम की खेती करता पाया गया और मौके से लगभग 200 पौधे जब्त किए।

Read Also : डा.सुल्ताना Confidence Is Necessary For Women

अफीम के 200 पौधे लगाए थे Red in Yamunanagar

इंस्पेक्टर केवल सिंह नारकोटिनक ब्यूरो यूनिट ने कहा कि आज यमुनानगर के लक्खा सिंह खेड़ी से एक व्यक्ति को अफीम की खेती करते पाया गया । मौके पर पहुंचकर देखा तो लगभग 200 पौधे खेत में उगाए गए थे। जिसको लेकर आरोपी को पकड़ लिया और अब उसका पिछला रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है कि कहीं इससे पहले भी यह  इस प्रकार के धंधे में संलिप्त तो नहीं है। इसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

नशे के धंधे को नहीं करेंगे बर्दाश्त Red in Yamunanagar

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रदेश में इस अभियान को गति दी जा रही है जहां भी सूचना मिलती है पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर इस प्रकार के कार्य करने वाले लोगों को काबू कर रही है। (Red in Yamunanagar)

दो दिन पहले कुरुक्षेत्र में पकड़ा था मामला Red in Yamunanagar

आपको बता दें कि अभी 2 दिन पहले जिला कुरुक्षेत्र में भी इसी तरह की अफीम की खेती करते कुछ युवकों को विरासत में लिया गया था , जिसके चलते आज यमुनानगर के जिले में भी एक युवक को अफीम की खेती करते पाया गया जो कि बिल्कुल अवैध है क्योंकि इस प्रकार की खेती हरियाणा में नहीं की जाती और ना ही इसका लाइसेंस दिया जाता है।

READ ALSO : ट्राले से टकराई कार, दंपति की मौत, बेटा घायल Accident In Jhajjar

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE