Haryana Weather Update: 13 जून तक हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

0
195
Haryana Weather Update: 13 जून तक हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट
Haryana Weather Update: 13 जून तक हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में 13 जून तक लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। आज जिन जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में लू का रेड अलर्ट और 13 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं डॉक्टरों ने लू बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है।

13 को इन जिलों में रहेगा रेड अलर्ट

13 जून को प्रदेश के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में लू का रेड अलर्ट है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत व सोनीपत में आॅरेंज और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में यलो अलर्ट रहेगा। 14 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में हीटवेव का आॅरेंज अलर्ट है।