Guru Shani Double Transit 2026: 31 अक्टूबर से इन लोगों की चमक सकती है किस्मत, धन, कारोबार में नए मौके

0
227
Guru Shani Double Transit 2026: 31 अक्टूबर से इन लोगों की चमक सकती है किस्मत, धन, कारोबार में नए मौके

Guru Shani Gochar 2026: अक्टूबर महीने का आखिरी दिन 31 अक्तूबर बेहद खास होने वाला है. गुरु यानी बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, धन, भाग्य और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है. वहीं शनि को कर्म, मेहनत और न्याय का प्रतीक माना गया है. जब इन दोनों ग्रहों की दृष्टि एक ही राशि या भाव पर पड़ती है, तो इसे डबल ट्रांजिट यानी दोहरा गोचर कहा जाता है.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे. यहां से उनकी पांचवीं दृष्टि धनु राशि पर पड़ेगी. दूसरी ओर, मीन राशि में मौजूद शनि की दसवीं दृष्टि भी धनु राशि पर रहेगी. इस तरह धनु राशि पर गुरु और शनि दोनों की दृष्टि पड़ने से डबल ट्रांजिट का योग बनेगा. मशहूर ज्योतिषी साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इस योग के प्रभाव के बारे में बताया है. उनके अनुसार, इस ग्रह स्थिति का कुछ लोगों के करियर, कारोबार, आमदनी और कामकाज पर सकारात्मक असर पड़ सकता है.

क्या होता है गुरु-शनि का डबल ट्रांजिट?

ज्योतिष के अनुसार, जब दो बड़े ग्रह एक ही राशि या भाव को प्रभावित करते हैं, तो उससे जुड़े जीवन के मामलों में बदलाव की संभावना बनती है. गुरु को विस्तार और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. शनि मेहनत, अनुशासन और कर्म का फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में दोनों की एक साथ दृष्टि पड़ने से व्यक्ति को मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने और नए अवसर मिलने की मान्यता है.

किस भाव में क्या मिल सकता है लाभ?

कुंडली में धनु राशि का भाव जीवन का क्षेत्र संभावित लाभ
सातवां भाव व्यापार और साझेदारी नए बिजनेस अवसर और आमदनी में बढ़ोतरी
तीसरा भाव साहस और संवाद बातचीत में सुधार और काम में नए मौके
तीसरा भाव लेखन और सोशल मीडिया नए प्रोजेक्ट और काम में तरक्की
तीसरा भाव मार्केटिंग और कम्युनिकेशन संपर्क बढ़ने और आगे बढ़ने के अवसर

1. सातवें भाव में धनु राशि वाले लोग

जिनकी कुंडली में धनु राशि सातवें भाव में है, उनकी आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं. सातवां भाव व्यापार, साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़ा होता है. ऐसे में कारोबार करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस पार्टनरशिप से भी लाभ मिलने की संभावना जताई गई है.

2. तीसरे भाव में धनु राशि वाले लोग

जिनकी कुंडली में धनु राशि तीसरे भाव में है, उनके लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है. तीसरा भाव साहस, मेहनत, बातचीत और छोटे भाई-बहनों से जुड़ा माना जाता है. ऐसे लोगों की बातचीत करने की क्षमता बेहतर हो सकती है. इसके अलावा सोशल मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]