रोहतक: राजीव गांधी ने देशहित में दिया बलिदान: दांगी

0
284

संजीव कुमार, रोहतक:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आनन्द सिहं दांगी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को महम मे सेवा और सद्भावना के तौर पर मनाया। दांगी के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धा पूर्ण प्रतिमा पर मालापर्ण किया
पूर्व मंत्री दांगी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें फुलो की माला अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गाधी सेवा और सद्भावना के सिद्धात को मानते थे। ओर आम कार्यकर्ता तक संवाद स्थापित रखते थे । भृष्टाचार व अन्याय के खिलाफ खुल कर आवाज बुंलद करते थे। उन्होंने ने कहा कि काग्रेस पार्टी का इतिहास शहादतों से भरा है। देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए काग्रेस के दो बड़े नेताओं स्वर्गीय इंदिरा गाधी एवं राजीव गाधी ने जीवन का बलिदान किया है। राजीव दुरगामी सोच रखते थे ।यदि राजीव गाधी आज हमारे बीच होते तो यह देख कर गौरव महसूस करते कि जिस संचार क्राति एवं 21वीं शताब्दी के आधुनिक भारत की उन्होंने कल्पना की थी, देश आज उसी पथ पर आगे बढ़ रहा है। राजीव गाधी का यह मानना था महिलाओं व युवाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी होने पर ही देश तरक्की करेगा। उन्होंने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के साथ ही महिलाओं को भी राजनीति में आरक्षण की व्यवस्था करवाई।

SHARE