कैथल : राजेश देवी सिंगला बनी अग्रवाल युवा सभा महिला ईकाई की प्रधान

0
298

मनोज वर्मा, कैथल :
अग्रवाल युवा सभा के पदाधिकारियों की बैठक सभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान अशोक गोयल ने की। अशोक गोयल ने बताया कि अग्रवाल युवा सभा महिला ईकाई का प्रधान राजेश देवी सिंगला को बनाया गया है। सभा के प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि राजेश देवी सिंगला को महिला प्रधान नियुक्त करने पर महिला इकाई मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल युवा सभा समाज की सबसे बड़ी संस्था है। इस मौके पर राजेश देवी सिंगला ने उनकी नियुक्ति पर अशोक गोयल एवं समाज के अन्य सदस्यों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उसे बखूबी निभाते हुए समाज हित में कार्य करेंगी। समाज का गौरव बढ़ाने में अपना योगदान देती रहेंगी।

SHARE