Raja Shambhu Prakteshavar of Panipat Shri Hanuman Ji Maharaj के पावन सानिध्य में गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया 

0
349
Raja Shambhu Prakteshavar of Panipat Shri Hanuman Ji Maharaj
Raja Shambhu Prakteshavar of Panipat Shri Hanuman Ji Maharaj
Aaj Samaj (आज समाज),Raja Shambhu Prakteshavar of Panipat Shri Hanuman Ji Maharaj,पानीपत : पानीपत के राजा शंभू प्रकटेश्वर श्री हनुमान जी महाराज के पावन सानिध्य में गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया, गिरिराज धरण गोवर्धन श्री कृष्ण को समर्पित यह आयोजन वृंदावन ट्रस्ट पानीपत के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष रमेश बंसल व संस्थापक संयोजक विकास गोयल ने कहा विराट जी की महिमा आज विश्व स्तर पर मान्य है। आज लाखों लोग हर महीने गिरिराज जी की परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं। वृंदावन ट्रस्ट पानीपत द्वारा भी परिक्रमा गिरिराज जी की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रहा है। सभी साथी वहां जाकर परिक्रमा करते हैं।

परिक्रमा पानीपत के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा की गई

संतो के दर्शन करते हैं संत सेवा, गौ सेवा, वानर सेवा निरंतर वृंदावन ट्रस्ट द्वारा की जाती है। यह बात सभी के लिए अनुकरणीय है आज गिरिराज जी की पूजा का दिन है, तो पानीपत में ही यह पूजा का आयोजन परिक्रमा की लघु मान्यता के साथ मनाया गया। गोबर का प्राकृतिक पर्वत बनाकर एवं गोबर की प्रकृति छवि बनाकर उसकी परिक्रमा यहां पानीपत के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा की गई। वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल एवं कार्यक्रम संयोजक पुनीत गर्ग ने कहा कि वृंदावन ट्रस्ट के सभी सदस्य गोवर्धन के प्रति पूर्णतया समर्पित हैं। इस अवसर पर पचरंगा बाजार के प्रमुख व्यापारियों ने हनुमान जी की आरती व पूजन किया। इस अवसर पर इस अवसर पर नवीन गर्ग गोरस बंसल ,विशाल गुप्ता पवन गुप्ता विशाल गोयल जोगेंद्र कुंडू रविंद्र मल्होत्रा संजय गोयल, मूलचंद चौहान, सुभाष चौहान, मनोज ठाकुर, मनोज चौहान, मूलचंद चौहान, विशाल शर्मा, पलाराम कश्यप आदि मौजूद रहे।