राहुल गांधी देश के बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगे : सुरेश गुप्ता

0
277
Rahul Gandhi will prove to be a better PM of the country: Suresh Gupta

प्रवीण वालिया, करनाल:

  • कहा – देश में राहुल गांधी ही मोदी को शिकस्त दे सकते हैं

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना विपक्ष की एकता बैमानी है । उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकस्त दे सकते हैं। आठ साल से केवल राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भाजपा समर्थित सोशल मीडिया, मीडिया और सीबीआई तथा ईडी के हमलों को सहन करने के बाद भी मोदी के झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं। वह आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम बेदी ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा आज भाजपा के राज में सभी जगह निराशा का माहौल है। इस अंधकार में राहुल गांधी लोगों को आशा की किरण के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

महंगाई से राहुल गांधी ही दिलाएंगे मुक्ति

मोदी के कुशासन भ्रष्टाचार युक्त मंहगाई, अत्याचार से राहुल गांधी ही मुक्ति दिला सकते हैं। आने वाले दिनों में राहुल गांधी देश के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से देश भ्रष्टाचार, कुशासन और मंहगाई,के मोदी राज के खिलाफ आंधी चल रही है। जो लगातार दिल्ली की तरफ बढ़ रही हैं। भाजपा इस आंधी में उड़ जाएगी। भारत जोड़ों यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस को 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन मिल रहा है । जहां से भी राहुल गांधी का काफिला गुजरता है वहां पर कारंवा बन जाता है यही कारवां राइुल गांधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक ले जाएगा।

भ्रष्टाचार युक्त शासन दिख रहा

हरियाणा में यात्रा जनवरी में आएगी। लाखों हरियाणा वासी राहुल गांधी और उनकी यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2024 में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा। कौन होगा यह श्रीमती सोनिया गांधी तय करेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर तक बन जाएगा। सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फील्ड में काम करने वालों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को भरोसा दिलाया था। लेकिन अब भ्रष्टाचार युक्त शासन दिख रहा है। जब डीटीपी को पकड़ा था।

तो उन्होंने तभी कहा कि सभी मामलों की सीबीआई से जांच करवाई जाए। अब करनाल में नायब तहसीलदार का त्यागपत्र देना कई सवालों का जवाब देता है। उन्होंने भाजपा के राज को जुमलों और झूठ का इवेंट बताया। उन्होंने धान उत्पादकों को समय पर उचित मुआव जा दिलाने की मांग की।

ये भी पढ़ें : विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित अवधि में पूरा करें: डा. किरण

ये भी पढ़ें : जिलाधीश ने दिए परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE