रादौर: भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गुर्जर भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल

0
221

आज समाज डिजिटल, रादौर:
सोमवार को इनेलो के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला के लाडवा दौरे के दौरान जिले के कई लोगों ने इनेलो पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा की देखरेख में जिला परिषद सदस्य रहे व भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गुर्जर ने भाजपा छोड़ इनेलो पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा फर्कपुर उज्जवल ठाकुर, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेश सैनी सढौरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सढौरा नरेश झंडा, युवा कार्यकर्ता भाजपा चौधरी जसपाल सढौरा, युवा कार्यकर्ता भाजपा निशांत शर्मा हमीदा ने भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो में शामिल हुए कार्यकतार्ओं को पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकतार्ओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा।

SHARE