करनाल: लिबर्टी गर्ल इंटरनेशनल किक बाक्सर कुसुम ने जीता सोना

0
561
प्रवीण वालिया, करनाल: 
फरीदाबाद के एन.आई.टी थ्री के स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई 20 वीं हरियाणा राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 75 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर  लिबर्टी गर्ल कुसुम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी इस कामयाबी पर और लिबर्टी शूज के प्रमुख शम्मी बंसल ने कुसुम को बधाई दी और उसकी आगे की सफलता के लिए कामना की। साथ ही उन्होंने और सभी खिलाडिय़ों को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में आगे बढऩे की मंगल कामना करते हैं। फरीदाबाद में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों के 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें झज्जर जिले के 6 खिलाडिय़ों ने अपने भार वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 25 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन किया गया। 70 किलो भार वर्ग में ज्योती राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 किलो भार वर्ग में रविना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  58 किलो भार वर्ग में नेनसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 52 किलो भार वर्ग में तन्नु नेहरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में मोनिका जांगरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फैडरेशन के प्रेसिडेंट संतोष कुमार अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और झज्जर जिला किक बॉक्सिंग संघ के अधिकारियों ने भी सभी खिलाडिय़ों और उनके माता-पिता और कोच जसवंत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग रैफरी एवं कोच का धन्यवाद किया।
SHARE