रादौर: केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून वापस नहीं होंगे : पूर्व विधायक

0
230
Kisan Morcha radaur
Kisan Morcha radaur

रादौर:

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक बाजड़ा सुखविंदर श्योराण का मंगलवार को शहर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता अमित गर्ग व उमेश पोसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक बाजड़ा सुखविंदर श्योराण ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून वापिस नहीं होंगे। इनमें संशोधन किया जा सकता है। सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है। किसानों की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक रोटिया सेक रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है। जो किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिला है।

इसी कड़ी में सरकार ने डीएपी खाद के दाम कम कर 1200 रुपये प्रति बैग निर्धारित किया है। वहीं हर वर्ष किसानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत 6 हजार रुपये की राशि हर किसान को दी जा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य कर रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी, छोटे दुकानदारों व आम जनता के लिए सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। महामारी के दौरान भाजपा सरकार ने समाज के जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से सहायता की है। देश के करोड़ों लोगों को महामारी से बचाने के लिए सरकार जनता को निशुल्क वैक्सीन का टीका लगाने का काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, अमित गर्ग, उमेश पोसवाल, अजय सिंह चौहान, मुकेश अरोड़ा मक्की, हरपाल मारूपुर, ईरशाद खान, देवकी नंदन, पृथ्वी सिंह भागु माजरा, बलकार अलीपुरा, बीरसिंह जठलाना, पुष्पेंद्र नाचरौन, हरमेश राणा, पवन राणा बरहेडी, संजू कंबोज कांजनू, परमजीत बापा आदि मौजूद रहे।

SHARE