कैथल : पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमन्द परिवारों को बांटा राशन

0
426

मनोज वर्मा, कैथल :
पंजाबी सेवा सदन परिसर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन किट वितरित की गई। इस अवसर पर पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था द्वारा हर माह कुछ जरूरतमन्द परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। प्रधान ने बताया कि, इस माह की राशन सेवा पंजाबी सेवा सदन के मुख्य संरक्षक दर्शन लाल मनचंदा द्वरा उनकी धर्मपत्नी स्व.श्री मति कैलाश रानी की पुण्य स्मृति में दी गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आगे बताया कि, संस्था पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य करती आ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 50 बच्चों को संस्था द्वारा मुफ्त शिक्षा दिलवाई जा रही है। परुथी ने आगे बताया कि, सदन परिसर में बने कम्प्यूटर सेंटर में बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिलाने के लिए संस्था द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते संस्था द्वारा जहां जरूरतमन्द परिवारों को सैकड़ों की संख्या में राशन किट उपलब्ध करवाई थी, वहीं अब कोरोना महामारी से बचाव के लिए चार टीकाकरण कैम्प भी लगाए गए। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने टीकाकरण करवाया। परुथी ने आगे बताया कि, संस्था अग्रणी रह कर समाज सेवा के कार्य तो कर ही रही है, समाज में फैली कुरीतियों बारे भी समाज को सचेत करने का काम कर रही है। संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक आर्य व कार्यक्रम संयोजक चन्द्र शेखर नरूला ने जानकारी देते हुए बताया कि, पंजाबी सेवा सदन के भव्य भवन में समय समय पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि, संस्था के सेवा प्रकल्प आगे भी निरन्तर जारी रहेंगे। कुछ नए सेवा प्रकल्प शुरू करने बारे भी विचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, दर्शन लाल मनचंदा, अशोक आर्य, नरेंद्र निझावन, योग राज बत्रा, ओम प्रकाश दुआ, लख्मी दास खुराना, सुभाष कथूरिया, यश तनेजा,चन्द्रशेखर नरूला,राजेन्द्र कुकरेजा,महेंद्र खन्ना, बिशम्बर पुनानी,मनोज कुर्रा मौजूद रहे।

SHARE