Punjabi Family Get Together पंजाबी परिवार मिलन समारोह की तैयारियां जोरों पर

0
896
Punjabi Family Get Together

Punjabi Family Get Together

मनोज वर्मा, कैथल:

पंजाबी वेलफेयर सभा कैथल की ओर से लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में 9 जनवरी को पंजाबी परिवार मिलन समारोह हो रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारियों के लिए सभा की बैठक अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्मारक पर हुई।

समारोह की सफलता के लिए लगाई जिम्मेदारी

इस बैठक में समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से सदस्यों की जिम्मेदारी भी लगाई गई। प्रधान राजकुमार मुखीजा ने बताया कि, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंजाबी परिवार मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।(Punjabi Family Get Together) उन्होंने कहा कि, इस बार पंजाबी वेलफेयर सभा एवम पंजाबी सेवा सदन मिल कर सांझे रूप से लोहड़ी का त्योहार मनाएंगे। सभा के मुख्य सरंक्षक इन्द्रजीत सरदाना ने कहा कि, पंजाबी वेलफेयर सभा एवम पंजाबी सेवा सदन दोनो मिलकर सांझे रूप से लोहड़ी का त्योहार मनाने जा रही है। यह निर्णय बहुत अच्छा व स्वागत योग्य है।

सभा के सदस्यों और समाज में खुशी

इस निर्णय से दोनों सभाओं के सदस्य व समाज में एक खुशी की लहर है। दोनों सभाओं द्वारा सांझे रूप से लोहड़ी मनाना समाज के लिए एक अच्छा संदेश दिया है।(Punjabi Family Get Together) महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि, कार्यक्रम में लोहड़ी को जीवंत रखने के लिए लोहड़ी पर्व से संबंधित कई प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन भी महिलाओं एवं बच्चोंं में करवाया जाएगा । सुषम कपूर ने बताया कि, जहां सभा समाज के उत्थान एवं एकजुटता के लिए कार्य कर रही है, वहीं सभा के कई सामाजिक सेवा कार्य पंजाबी वैल्फेयर छात्रवृत्ति योजना, विवाह संजोग केंद्र, रक्तदान शिविर एवं मेडिकल चेकअप कैम्प,आंखों के निशुल्क आपरेशन आदि समय-समय पर करवाए जाते हैं।

रंगारंग कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

उन्होंने बताया कि, पंजाबी परिवार मिलन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में पंजाबी भांगड़ा, हास्य कलाकार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष तौर पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे।(Punjabi Family Get Together) कार्यक्रम में लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात सभा के सभी सदस्य मिलकर लोहड़ी जलाएंगे।

इन लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति

इस अवसर पर प्रधान राजकुमार मुखीजा, मुख्य सरंक्षक इन्द्रजीत सरदाना, महासचिव सुषम कपूर, तुलसीदास सचदेवा, नरेन्द्र निझावन, राजकुमार दुआ, प्रदर्शन परुथी,डॉ. आर डी चावला, अश्वनी खुराना, महेंद्र सीकरी, नरेश बत्रा, लख्मी दास खुराना, धन सचदेवा, प्रवीण थरेजा, मनमोहन सुखीजा, तुलसी मदान, सुभाष कथूरिया, डॉ. एस. सी.अरोड़ा,सुरेंद्र कतयाल,सीताराम गुलाटी, टीसी बरेजा, देवेंद्र पपरेजा, गुलशन चुघ, ललित छाबड़ा, राजीव कालरा, जगदीश कटारिया, मनोहरलाल आहुजा, राजेन्द्र कुकरेजा, सतीश चावला, वीके चावला, बिशंबर अरोड़ा, सतपाल भ्याना, अशोक , मदनलाल कटारिया,रोहित सरदाना,कृष्ण नन्दा, अजय भंजना,राजीव आनंद,जगदीश सचदेवा, गोबिंद दुआ,सुशील गांधी,कविश ग्रोवर,कृष्ण लाल मदान,दर्शन लाल मनचन्दा, रमन सचदेवा,भीम सैन चुटानी,कृष्ण मिगलानी, अमर लाल धवन,हितेश मल्होत्रा, भीमसेन सचदेवा,सतपाल नागपाल, अरविन्द चावला,अश्वनी बत्रा आदि मौजूद थे।

Also Read : Night Curfew Implemented In District जिला में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू

Read Also: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE
SHARE