Punjab Election Results 2022 Live Update पंजाब में आम आदमी पार्टी 90 सीटों के पार

0
374
Punjab Election Results 2022 Live Update
Punjab Election Results 2022 Live Update

Punjab Election Results 2022 Live Update

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ :

Punjab Election Results 2022 Live Update : पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई, जहां अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) के लिए व्यापक जीत की उम्मीद है। न केवल कई एग्जिट पोल से, बल्कि चुनावी रुझानों में भी यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
दरअसल, पंजाब में गत दिनों हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने लगता है एक बार फिर से बदलाव का मन बनाया है। मौजूदा मतगणना के आंकड़े इसी बात की गवाही दे रहे हैं।

90 सीटों पर बढ़त 

मतगणना केंद्रों पर चल रही गिनती के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा जो आंकड़े बताए जा रहे हैं। उससे तो यही पता चल रहा है। ताजा रूझानों पर गौर करें तो आम आदमी पार्टी सबपर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। सत्ताधारी कांग्रेस को मात्र 13 सीटों पर बढ़त मिल रही है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार से पीछे

अमृतसर पूर्वी से ताजा हालप्रदेश की इस बार की सबसे ज्यादा होट सीटों में से एक अमृतसर पूर्वी से नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया दोनों की आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार से पीछे हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों से और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी सीट से पीछे हैं। सुखबीर बादल भी अपनी विधानसभा सीट पर पीछे हैं।

Punjab Election Results 2022 Live Update

Read Also : Assembly Elections 2022 Vote Counting पंजाब में आम आदमी पार्टी और उत्तर प्रदेश में बीजेपी आगे

Read Also मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी वर्गो के लिए एक संतुलित बजट पेश किया : रणजीत सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE