पंजाब में कांग्रेसी घोषणा पत्र: इलाज-शिक्षा फ्री, सिद्धू बोले- चन्नी सरकार-आपके द्वार Punjab Congress Manifesto

0
1448
Punjab Congress Manifesto
Punjab Congress Manifesto

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Punjab Congress Manifesto: पंजाब चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस ने 13 बिंदुओं को शामिल करते हुए घोषणा पत्र जारी कर दिया। नवजोत सिद्धू ने इसे जारी किया। इसमें सिद्धू के पंजाब मॉडल की झलक साफ दिखती है। सिद्धू ने कहा कि हमने सकारात्मक प्रचार किया है। हमने लोगों को बताया कि उनकी जिंदगी कैसे बेहतर कर सकते हैं। उसकी धूरी सरबत का भला मांगता हुआ पंजाब मॉडल है। इसमें राहुल गांधी के विजन का पता चलता है। पंजाब में 170 सरकारी सेवाओं की आॅनलाइन सुविधा के बारे में बताते हुए सिद्धू को भी ‘चन्नी सरकार आपके द्वार’ कहना पड़ा।

सरकार में सिद्धू निभाएंगे अहम रोल: चन्नी Punjab Congress Manifesto

चन्नी ने कहा कि भले ही पार्टी ने मेरा नाम आगे किया है, लेकिन इसमें सबकी भूमिका रहेगी। खासकर नवजोत सिद्धू की। वे अहम होंगे। कहा कि पंजाब में सरकार पार्टी के हिसाब से चलेगी। इस मौके चरणजीत चन्नी ने अरविंद केजरीवाल को कोसा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कभी खालिस्तानियों की तरफ जाते हैं तो कभी हिंदुओं को डरा हुआ बताते हैं।

कांग्रेस घोषणा पत्र के ये हैं 13 बिंदू Punjab Congress Manifesto

  • शिक्षा: जरूरतमंद के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई मुफ्त होगी। स्कॉलरशिप को जनरल कैटेगरी के गरीब और मध्यम वर्ग स्टूडेंट्स को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य: सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा।
  • रोजगार: हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 5 साल में 5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
  • महिलाएं : महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये और 8 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
  • गर्ल्स स्टूडेंट्स : 5वीं पास करने वाली छात्राओं को 5 हजार, 10वीं पास करने वाली छात्राओं को 10 हजार और 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 20 हजार और एक कंप्यूटर दिया जाएगा।
  • व्यापार: इंस्पेक्टर राज खत्म करने के लिए डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट समेत 170 सेवाएं आॅनलाइन दी जाएंगी।
  • इन्वेस्टमेंट: स्टार्टअप्स के लिए 1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट फंड रखा जाएगा। फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाएंगे।
  • मनरेगा: मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 350 की जाएगी। इसके अलावा साल में 100 की जगह 150 दिन कामकाज मिलेगा।
  • पेंशन: बुढ़ापा पेंशन को 1500 से बढ़ाकर 3100 किया जाएगा।
  • मकान: 6 महीने में हर कच्चा मकान पक्का होगा।
  • कृषि: दाल, तेल बीज और कॉर्न की टरढ पर खरीद होगी।
  • स्वरोजगार: होम बेस्ड इंडस्ट्री के लिए 2 से 12 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।
  • माफिया: शराब, रेत का कापोर्रेशन बनाएंगे। केबल का रेट 400 से घटाकर 200 करेंगे।

सिद्धू को खुश करने में जुटी कांग्रेस Punjab Congress Manifesto

पंजाब में सीएम चेहरा न बनाए जाने से नवजोत सिद्धू नाराज हैं। यहां तक कि पहले वह अपने दम पर 60 से 70 सीटें जिताने का दावा करते थे। हालांकि जब कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा बना दिया तो उन्होंने प्रचार से किनारा कर लिया। वह अपनी सीट के अलावा बाहर कहीं प्रचार करने नहीं गए। सिद्धू अमृतसर ईस्ट में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में फंस गए। हालात ये हो गए कि जो सिद्धू दूसरों को जिताने की बात कह रहे थे, उनके प्रचार के लिए प्रियंका गांधी और सीएम चरणजीत चन्नी को जाना पड़ा। अब सिद्धू के पंजाब मॉडल को चुनाव मेनिफेस्टो का हिस्सा बनाकर कांग्रेस सिद्धू को खुश करने में जुटी है।

Also Read: चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंच प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Also Read: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान शुरू

Also Read: शेयर बाजार दवाब में, सेंसेक्स 1,747 अंक टूटकर 56,405 के स्तर पर बंद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE