Punjab Assembly Election 2022 भाजपा उम्मीदवार की रैली में शरारती तत्वों का हमला

0
503
Punjab Assembly Election 2022

Punjab Assembly Election 2022 भाजपा उम्मीदवार की रैली में शरारती तत्वों का हमला

राज चौधरी, पठानकोट :

Punjab Assembly Election 2022 : शहर के वार्ड नंबर 19 दौलतपुर श्रीराम शरणम मंदिर के सामने पूर्व पार्षद विजय चुन्नी की ओर से कराई जा रही भाजपा की चुनावी रैली के दौरान 35 से 40 शरारती तत्वों ने रैली को खराब करने की कोशिश करते वहां आए हुए भाजपा के समर्थक एवं कार्यकतार्ओं पर लोहे की रॉड, ग्रिप सामान से हमलाकर चार लोगों को घायल कर दिया और वहां रखी कुर्सियां से को भी तोड़ा गया।

भाजपा उम्मीदवार अश्विनी शर्मा ने दी चेतावनी

Punjab Assembly Election 2022

इस अवसर पर भाजपा के उम्मीदवार और पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर रैली में आए हुए भाजपा के समर्थक एवं कार्यकतार्ओं को (Punjab Assembly Election 2022) संबोधित करते हुए एवं चेतावनी देते हुए कहा कि पठानकोट के हालातों को नहीं बिगड़ने देंगे। इस तरह की गुंडागर्दी नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि रैलियों में सुरक्षा के कमी के चलते यह गुंडागर्दी का नाच हुआ है।

हमले को बताया राजनीतिक साजिश

Punjab Assembly Election 2022

उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम न लेते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी की साजिश हो सकती है कि भाजपा की चुनावी रैली के दौरान इस तरह का हमलाकर रैली को खराब करने की कोशिश की गई है जो कि बहुत ही ज्यादा निंदनीय है।Punjab Assembly Election 2022

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE