Punjab and Jammu and Kashmir Police got into a fight on the ground: मैदान पर झगड़ा करना पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को पड़ा भारी

0
218

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड से भुवनेश्वर में चल रही 68वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैंपियनशिप से अनुशासनहीनता और बदसलूकी के कारण पंजाब पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस को तुरंत हटाने के लिये कहा। हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने इस महीने की शुरूआत में पंजाब सशस्त्र पुलिस, जालंधर और जम्मू कश्मीर पुलिस हॉकी टीमों पर तीन महीने के लिये सभी अखिल भारतीय टूनार्मेंटों में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। उन्होंने अनधिकृत सरबत दा भला हॉकी टूनार्मेंट में भाग लिया था। दिल्ली में नेहरू कप हॉकी के दौरान मैदान पर मारपीट में शामिल रही पंजाब पुलिस पर 10 मार्च 2020 से नौ जून 2020 तक अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया गया है।
जल्द हटाई जाएंगी पंजाब और जम्मू पुलिस
अदालत के फैसले के बाद हॉकी इंडिया ने कहा, हॉकी इंडिया ने अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के सचिव को लिखा है कि भुवनेश्वर में चल रही अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप से पंजाब पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस को तुरंत हटाया जाये। इसमें कहा गया, हॉकी इंडिया ने शहर की एक अदालत द्वारा दिये गए स्थगनादेश (जिससे इन दोनों टीमों को टूनार्मेंट में भाग लेने की अनुमति मिल गई थी) को वापिस लेने के लिये जम्मू कश्मीर के प्रमुख जिला न्यायाधीश के समक्ष याचिका दायर की थी। प्रमुख जिला न्यायाधीश, जम्मू ने 18 दिसंबर को मामला शहर की उसी अदालत को सौंपा। अदालत ने 19 और 20 दिसंबर को सुनवाई के बाद 21 दिसंबर को दिये आदेश में 12 दिसंबर के स्थगनादेश को वापिस ले लिया।
पंजाब पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक हॉकी टीम के बीच खेले गए नेहरू कप फाइनल में यह घटना घटी, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल के दौरान पहले तो मैदान पर ही भिड़ गए और फिर लड़ते-लड़ते मैदान के बाहर पहुंच गए। इसके बाद आयोजकों ने दोनों टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

SHARE