भाजपा के प्रति असंतोष के कारण कांग्रेस का बढ़ा जन समर्थन : शमशेर गोगी

0
246
Public support for Congress increased due to dissatisfaction with BJP: Shamsher Gogi

इशिका ठाकुर,करनाल:

बोले : जिप चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का बेहतरीन प्रदर्शन के बाद 2024 में कांग्रेस की फतेह की तैयारी

कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा है कि जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस की रिकार्ड जीत हुई है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अधिक मतो से जीते है। जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। इससे यह साफ हुआ है कि भाजपा के प्रति लोगों में असंतोष तेज हो रहा है और कांग्रेस के प्रति जनसमर्थन बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है और कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में जन समर्थन मिल रहा है।

कुमारी शैलजा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगी है

उसके रहते केन्द्र में भाजपा का सफाया तय है और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांगे्रस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा जिस तरह से प्रदेश भर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगी है उसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। इस अवसर कांग्रेस नेता अरूण पंजाबी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लोगों में जन-जागरण अभियान चला रही है। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों को सरल और सुलभ न्याय मिलेगा। जिस तरह से जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है उससे लगता है आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

ये भी पढ़े: जिप चुनावों में जनता ने बताई गठबंधन सरकार को उसकी औकात: अभय चौटाला

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE