नामधारी संगत का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन : Protest Against BJP Government

0
525
Protest Against BJP Government
Protest Against BJP Government

Protest Against BJP Government

राज चौधरी, पठानकोट:
Protest Against BJP Government : नामधारी संगत की और से आज पठानकोट के बस स्टैंड पर भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रधान दर्शन सिंह ने की। इस मौके पर रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे गुट की नामधारी संगत 2014 से ही भाजपा की खुलकर समर्थक हैं, लेकिन अब भाजपा के पक्षपाती अन्यायपूर्वक रवैये के कारण, संगत की सहनशीलता की सीमा समाप्त हो रही है। क्योंकि, भाजपा सरकार ही अपने समर्थक नामधारी गुट को, अवैध, अपराधिक ढंग से कुचल कर उन्हें समाप्त किया जा रहा है।

धार्मिक जमीनों पर कब्जे का आरोप Protest Against BJP Government

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है। कांग्रेस समर्थक ठाकुर उदय सिंह की गद्दी को अवैध, अपराधिक ढंग से; गुरुद्वारों और संपत्तियों पर पुलिस की सहायता से कब्जा करवा कर भाजपा ही उन्हें स्थापित कर रही है। उनकी गद्दी को स्थापित करने के लिए, भाजपा सरकार ही शह देकर, गांव संतनगर, जिला सिरसा (हरियाणा) के गुरुद्वारा में नाम जप रही संगत पर, पुलिस की मौजूदगी में गोली चलवाई है और झूठे केस भी हमारे खिलाफ ही बनाती है। इसी गांव में एक ईसाई चर्च भी है, लेकिन भाजपा ने उस चर्च पर गोली नहीं चलवाई; जबकि, अपने समर्थकों के गुरुद्वारे पर गोली जरूर चलवा दी।

सरकारी कागजों में हो रही हेराफेरी Protest Against Government

सरकारी कागजों में हेराफेरी करके, भाजपा समर्थक गुरुद्वारा जीवन नगर की जमीनों पर, पुलिस की सहायता से जबरन कब्जे करवाए जा रहे है। नामधारी माता चंद कौर एक्शन कमेटी के प्रधान मास्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि हमारी गुरुमाता चंद कौर का कत्ल गुरुद्वारा भैणी साहिबह्व के अंदर हुए 6 वर्ष बीत गए हैं और यह केस सीबीआई के पास है। लेकिन, पुलिस तथा सीबीआई ने आजतक गुरुद्वारा भैणी साहिब में से एक भी आदमी को हिरासत में नहीं लिया है । कत्ल की पहली जिम्मेदारी गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधकों की बनती है।
सीनियर मीत प्रधान दया सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन पंजाब के अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है।

Protest Against BJP Government

READ ALSO : सोने चांदी के दामों में आज आई मामूली गिरावट : Gold Price 17 February 2022

READ ALSO : शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 57,890 से नीचे पहुंचा और और निफ्टी 17300 से नीचे पहुंचा :Share Market Today Open

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE