सोने चांदी के दामों में आज आई मामूली गिरावट : Gold Price 17 February 2022

0
604
Gold Price 17 February 2022
Gold Price 17 February 2022

Gold Price 17 February 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला
Gold Price 17 February 2022 : कीमती धातु सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है। आज सोने की कीमत 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 49,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.03 फीसदी की तेजी आई और यह 63,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Gold खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Gold Price 17 February 2022

READ ALSO : शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 57,890 से नीचे पहुंचा और और निफ्टी 17300 से नीचे पहुंचा :Share Market Today Open

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE