Proposed Felicitation Ceremony :  भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर चार मंडलो की हुई बैठक

0
96
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रो. रामबिलास शर्मा।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रो. रामबिलास शर्मा।

Aaj Samaj (आज समाज), Proposed Felicitation Ceremony , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: जयराम सदन महेंद्रगढ़ में सोमवार को आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रस्तावित सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए महेंद्रगढ़ विधानसभा के नांगल सिरोही, पाली, महेंद्रगढ़ शहर व ग्रामीण चार मंडलो के भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर दीवान, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, कर्मचारी प्रकोस्ट के विध्यानन्द लांबा विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आगामी सात जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय भाजपा सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसद बोर्ड की सदस्या व पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का जिला भाजपा की तरफ से नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में भाजपा की छावनी के नाम से जाना जाता है। जिला स्तरीय सात जनवरी को सब्जी मंडी में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा तथा लोकसभा चुनाव का जिला भाजपा की तरफ से बिगुल बजा दिया जाएगा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारी बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा रैली के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुट जाए। नए साल में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, ओमप्रकाश धनखड व सुधा यादव की जिले में पहली रैली है।

इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर दीवान व जिला पार्षद देवेंद्र यादव ने भी रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से जी-जान से जुटकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन विजयलक्ष्मी, जिला महामंत्री लख्मी चंद चौहान, मुकेश शर्मा, अमित भारद्वाज पाली, पवन खैरवाल, नौरंग सिंह तंवर, मण्डल अध्यक्ष सतबीर भरू, विवेक खैरवाल, कुलदीप शर्मा, अर्चना ठाकुर, सेठ धन्ना राम, सतबीर यादव नौताना सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Mahendragarh Cricket Team: हकेवि की क्रिकेट टीम ने केबीसीएनएम विश्वविद्यालय, जलगांव को छह विकेट से हराया

SHARE