Astrologer Amichand Sharma : हरियाणा में नए व्यक्ति के सिर सजेगा सत्ता का ताज, करनाल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमीचंद शर्मा ने की भविष्यवाणीद्ध

0
82
करनाल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमीचंद शर्मा
करनाल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमीचंद शर्मा

* राजनीति उथल पुथल वाला रहेगा वर्ष 2024

* धर्म की अवमानना करने वालों का विनाश होगा इस साल में

Aaj Samaj (आज समाज), Astrologer Amichand Sharma, प्रवीण वालिया, करनाल, 31 दिसम्बर :
वर्ष 2024 युगांतर कारी रहेगा। राजनीतिक तौर पर यह साल उथल पुथल वाला रहेगा। यह साल राम राज की स्थापना वाला रहेगा। नए साल में भारत का मान सम्मान पूरे संसार में बढ़ेगा। यह साल धर्म के प्रति समर्पित रहेगा। इस साल की शुरूआत भगवान राम के अयोध्या में भव्य मंदिर की स्थापना के साथ होगी । इस साल में धर्म का प्रचार अधिक होगा। यह भविष्यवाणी करनाल के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमीचंद शर्मा ने की।

उन्होंने कहा कि इस साल में धर्म कर्म के काम अधिक होंगे। उन्होंने बताया कि पुण्य करने वालों पर भगवान की कृपा होगी। धर्म के खिलाफ जाने वालों का विनाश होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में सत्ता का परिवर्तन होगा। सत्ता का ताज किसी नए व्यक्ति के सिर सजेगा। उन्होंने बताया कि करनाल में राजनीति के नए समीकरण बनेंगे। इस साल में लोहा मैटल जैसे जिंसो का दाम बढ़ेगा। खाद्यान्न के दम घटेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले साल में धार्मिक कार्यों में बढोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं।

इस साल समय चक्र के अनुसार राम काज करने वालों को भगवान आर्शीवाद देगा। सनातन धर्म की ध्वजा प्ऊहरागी। साल 2024 हर मायने में युगांतर कारी रहेगा। इस साल में कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक बदलाव आएंगे। जो आने वाले समय की आाधरशिला रखेंगे। देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी । प्राकृतिक आपदाओं से यह साल बचा रहेगा।

यह भी पढ़ें  : Theft Gang Arrested : बहराम पुलिस ने पकड़े अंतर जिला लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य

SHARE