Promoted an Inspector Of District Police जिला पुलिस के एक निरीक्षक पदोन्नत

0
270

Promoted an Inspector Of District Police

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र
जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक प्रेम चन्द को निरीक्षक बनाया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल ने बताया कि पुलिस विभाग के उप निरीक्षक जिसकी नौकरी 35 वर्ष से ज्यादा हो तो विभाग की ओर से उसको सेवानिवृति से एक माह पहले निरीक्षक पदोन्नत किया जाता है।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक प्रेम चन्द को निरीक्षक पद पर पदोन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ. अंशु सिंगला ने उप निरीक्षक प्रेम चन्द को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।

Promoted an Inspector Of District Police

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक बलजीत सिंह को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मूलरूप से माजरा रोडान जिला करनाल वासी प्रेम चन्द वर्ष 1984 में सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए अम्बाला व राज्य अपराध शाखा में भी अपनी सेवाएं दी हैं । वर्तमान में निरीक्षक बलजीत सिंह अतिरिक्त थाना प्रभारी शहर थानेसर में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर हैड क्लर्क अनिल सोनी, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल, रामकरण, सुलेख चन्द, कर्मबीर सिंह, शमशेर सिंह व सुदीप कुमार उपस्थित रहे।

Promoted an Inspector Of District Police

Read Also : Hissar Letest News हकृवि के तीन छात्र ड्यूल डिग्री के लिए जाएंगे आस्ट्रेलिया

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE