District Bar Association Panipat : जिला बार एसोसिएशन द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

0
62
District Bar Association Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),District Bar Association Panipat, पानीपत : जिला बार एसोसिएशन द्वारा संगठन के सभागार में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन की ओर से पहली बार महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कादियान ने की। कार्यक्रम में महिला वकीलों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा न्यायाधीश ने समाज में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती महिला समाज की रीड है। आज भी समझ में महिलाओं को उपेक्षा का सामना करना पड़ता है, जबकि महिलाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। हर क्षेत्र में महिलाओं का अतुल्य योगदान है। हमें सदैव महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। बार एसोसिएशन के प्रधान अमित का ध्यान ने कहा कि वह महिला वकीलों के लिए हमेशा की तरह कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। महिला वकीलों का हमेशा ही न्याय के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में वकील सुरेंद्र दोहन, अंजू सिंह, रजनी गुप्ता, मालती अरोड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वकील अर्चना लाल, आशीष बंसल, दिनेश रोहिल्ला, बबीता कादियान, मंजू, पूनम कटारिया, पूनम पांचाल, रविता, सुनीता, कश्यप वैशाली समेत तमाम वकील मौजूद रही।
SHARE