Prof. Rambilas Sharma Statement: भाजपा के सुशासन में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया:प्रो.रामबिलास शर्मा

0
354
Prof. Rambilas Sharma Statement

देवीलाल पार्क में देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण एवं देवीलाल पार्क का शिलान्यास करेंगे

सरोज यादव, महेंद्रगढ:

Prof. Rambilas Sharma Statement: भाजपा के सुशासन में अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, यह बात आज आमजन भी समझ गया है। देश, प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ भी विकास में पीछे नहीं रहेगा।

भाजपा-जजपा सरकार कर रही है प्रदेश की जनता की भलाई के लिए कार्य:प्रो.रामबिलास शर्मा

हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हमारी गठबन्धन के सहयोगी व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी 30 मार्च को महेंद्रगढ प्रस्तावित दौरे के दौरान उनके आवास पर जलपान ग्रहण करने के बाद स्वर्णकार समाज महेंद्रगढ़ की ओर से बनाई जा रहीं धर्मशाला का शिलान्यास करेंगे। स्वर्णकार समाज की उक्त धर्मशाला के लिए उन्होंने अपने मंत्रीकाल में 51 लाख रुपए का अनुदान दिया था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दुष्यंत चौटाला के पड़दादा व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री के साथ भी उन्होंने गठबंधन की सरकार में कार्य किया है। 14 अक्टूबर 1978 को चौधरी देवीलाल पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके आवास गांव राठीवास में चार घंटे से भी अधिक समय रहे थे।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 30 मार्च को स्वर्णकार समाज महेंद्रगढ़ की ओर से बनाई जा रहीं धर्मशाला

वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता पूर्व सांसद अजय चौटाला भाजपा के साथ गठबंधन के दौरान 2009 में नांगल चौधरी के गांव रायमलिकपुर से चंडीगढ़ तक शुरू की गई पैदल यात्रा के समय उनके आवास पर एक रात रूके थे। चौधरी देवीलाल की पार्टी व भाजपा का हरियाणा में कांग्रेस के विरूद्व अनेक बार गठबंधन रहा है व गठबंधन ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर प्रदेश की जनता की सेवा की है। आज भी चौ. देवीलाल की चौथी पीढी में भाजपा व जजपा का गठबंधन है। 30 मार्च को दुष्यंत चौटाला शहर के चौधरी देवीलाल पार्क में देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण एवं देवीलाल पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।

SHARE