चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंच प्रियंका गांधी ने साधा निशाना Priyanka Gandhi hits

0
1325
Priyanka Gandhi hits
Priyanka Gandhi hits

आज समाज डिजिटल, कोटकपुरा:
Priyanka Gandhi hits: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार करने आज पंजाब पहुंची। वे कोटकपुरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। गौरतलब है कि 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी को आरएसएस के पद चिह्नों पर चलने वाला करार दिया। उन्होंने कहाकि दिल्ली में जिन सुविधाओं का जिक्र केजरीवाल कर रहे हैं। वास्तव में वहां ऐसा कुछ भी नहीं है।

पंजाब के साथ मेरा पारिवारिक रिश्ता प्रियंका Priyanka Gandhi hits

कोटकपुरा रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी शादी पंजाबी परिवार में हुई है। इस लिहाज से पंजाब के साथ मेरा पारिवारिक रिश्ता है। वह यहां नई सोच नया पंजाब रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने ने कहा कि टकराव कांग्रेस में नहीं बल्कि बीजेपी में है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में योगी, मोदी और शाह के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिले।

भाजपा के इशारों पर कैप्टन अमरिंद्र Priyanka Gandhi hits

प्रियंका गांधी ने कैप्टन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम कर रहे थे। इसलिए चन्नी को सीएम बनाया गया। उन्होंने अपने चंद महीनों के कार्यकाल में अच्छा काम किया है, आगे भी जीत हुई तो पंजाब की महिलाओं से किए वादे को वे पूरा करेंगे। अंत में प्रियंका गांधी ने जय हिंद, जय पंजाब और सतश्री अकाल के साथ अपनी बात खत्म की।

Also Read : भाजपा के स्टार प्रचारकों में अब मेनका भी शामिल, वरुण अब भी दूर 

Also Read : जब नोएडा में CM योगी के वेश में Vote देने पहुंचा शख्स, देखने वालों की लग गई भीड़

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE