President Draupadi Murmu: सबसे बड़े व जीवंत समुदाय का हिस्सा होने की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस

0
289
President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Aaj Samaj (आज समाज), President Draupadi Murmu, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को बधाई देते हुई की। राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण, इसरो के मिशन चंद्रयान-3, सौर-ऊर्जा, दुनिया में भारत की अहमियत का जिक्र करने के साथ ही परंपराओं को समृद्ध करते हुए आधुनिकता अपनाने की देश की जनता को सलाह दी। मुर्मू ने कहा, स्वतंत्रता दिवस हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है।

  • भारत का नागरिक होना हमारी पहचान 

उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता

चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मुर्मू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है। उन्होंने कहा कि जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है, लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना।

आज महिलाएं विकास और देश सेवा के हर क्षेत्र में दे रही योगदान

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा, आज महिलाएं विकास और देश सेवा के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं तथा राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं।देश की विकास गाथा का बखान करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, पूरी दुनिया में, विकास के लक्ष्यों और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चूंकि जी20 समूह दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह हमारे लिए वैश्विक प्राथमिकताओं को सही दिशा में ले जाने का एक अद्वितीय अवसर है।

अनेक महिला विभूतियों ने पेश किए हैं प्रेरक आदर्श

राष्ट्रपति ने कहा, सरोजिनी नायडू, अम्मू स्वामीनाथन, रमा देवी, अरुणा आसफ अली और सुचेता कृपलानी जैसी अनेक महिला विभूतियों ने अपने बाद की सभी पीढ़ियों की महिलाओं के लिए आत्म-विश्वास के साथ, देश तथा समाज की सेवा करने के प्रेरक आदर्श प्रस्तुत किए हैं।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE