हरियाणा पुलिस को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड President Colour Award

0
889
President Colour Award
President Colour Award

President Colour Award हरियाणा पुलिस को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

President Colour Award :  हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिह्न के लिए प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित होगी। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा पुलिस को बधाई दी है।

 पुरस्कार पुलिसकर्मियों को समर्पित President Colour Award

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है। बता दें कि हरियाणा पुलिस के सम्मानित ध्वज में शीर्ष आधे क्षैतिज भाग में लाल रंग और निचले आधे क्षैतिज भाग में गहरा नीला रंग है।

पुलिस का प्रतीक जैतून की शाखाओं से घिरा President Colour Award

झंडे के बीच केंद्र में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का प्रतीक हरियाणा पुलिस जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ है और ऊपर अशोक स्तम्भ है। लाल और नीला रंग पुलिस रंग हैं। विषम रंग झंडे को आकर्षक बनाते हैं, जो इसे जनता द्वारा पहचानने और स्मरण रखने में आसान बनाता है।

पुलिस के गठन चिह्न के बारे में

चार-कोने वाले लाल-नीले रंग के गठन चिह्न में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का लोगो है। मध्य भाग में हरियाणा पुलिस जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ, जिसके शीर्ष पर अशोक स्तम्भ है और गठन चिह्न के नीचे सेवा सुरक्षा सहयोग है।

Also Read : AAP Declare CM Candidate आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे के लिए भगवंत मान का नाम तय

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE