AAP Declare CM Candidate आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे के लिए भगवंत मान का नाम तय

0
741
AAP Declare CM Candidate
AAP Declare CM Candidate

AAP Declare CM Candidate

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

AAP Declare CM Candidate : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम के चेहरे का औपचारिक ऐलान होना शेष है। इसके लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंच चुके हैं। आप ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी करके जनता की राय मांगी थी और 3 दिन में 21.59 लाख लोगों ने राय दी। भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने पर मुहर लग चुकी है। करीब 15 लाख लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया है।

केजरीवाल नहीं हैं सीएम की दौड़ में AAP Declare CM Candidate

अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वे शाामिल नहीं हैं। पंजाब का सीएम चेहरा सिख समाज से और पंजाब से ही होगा। 2017 में आप को इसी वजह से बड़ा झटका लगा था कि सीएम फेस सिख समाज से नहीं था। विरोधियों ने कहा कि बाहर से आकर कोई मुख्यमंत्री बन सकता है, जिससे पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली थी।

यह प्रतियोगिता नहीं सिर्फ सर्वे था AAP Declare CM Candidate

AAP Declare CM Candidate
AAP Declare CM Candidate

आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि पहली बार वह जनता की राय से सीएम चेहरा तय कर रही है। इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं रखी गई थी। आप ने नेताओं के नाम आगे करके वोटिंग नहीं करवाई। बता दें कि भगवंत मान के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और कुलतार संधवा को भी इस रेस में माना जा रहा था। केजरीवाल कुछ दिनों से लगातार भगवंत मान को प्रमोट कर रहे हैं।

पंजाब में प्रचार का चेहरा अब भी केजरीवाल AAP Declare CM Candidate 

पंजाब में आप का प्रचार अभी भी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर हो रहा है। आप केजरीवाल के नाम पर पंजाब में एक मौका मांग रही है। आप ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें भ्रष्टाचार, कमजोर सरकारी स्कूल, खराब अस्पताल, महंगे बिजली-पानी बिल और बेरोजगारी का एक ही सॉल्यूशन केजरीवाल को बताया गया है।

Also Read : आशा गोयल बनी जेसीआई प्रधान Oath Taking Ceremony Held

SHARE