Punjab News Update : पंजाब सरकार में बदलाव की तैयारियां शुरू

0
71
Punjab News Update : पंजाब सरकार में बदलाव की तैयारियां शुरू
Punjab News Update : पंजाब सरकार में बदलाव की तैयारियां शुरू

संजीव अरोड़ा की जीत के बाद अब होगा मंत्रिमंडल में विस्तार

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव के बाद प्रदेश सरकार के हौसले पूरी तहर से बुलंद हैं। ज्ञात रहे कि 23 जून को आए चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने सभी विपक्षी पार्टियों को मुंह की खाने को मजबूर किया था और बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही पंजाब सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक तीर से दो निशाने लगाने में कामयाब रहे। एक तो आप की राज्यसभा में एक सीट फिर से पक्की हो गई दूसरा संजीव अरोड़ा राज्यसभा से सीधे प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गए। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार एक बार फिर बड़े सियासी बदलाव की तैयारी में है।

सीएम ने की फेरबदल की पुष्टि

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ने साफ किया कि आने वाले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने चंडीगढ़ में आप को कार्यालय के लिए जगह देने की मांग भी रखी। सीएम ने कहा कि पार्टी ने सभी नियम पूरे कर लिए हैं और वे इसे लेकर राज्यपाल को लिखित में जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का अपना कार्यालय होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले दिनों में कैबिनेट में विस्तार की तैयारी है। उन्होंने कहा- लोगों के फतवे का सम्मान करना बनता है। 2022 में हम लुधियाना वेस्ट में तकरीबन 7 हजार वोटों से जीते थे और अब 12 हजार के करीब वोटों से जीते हैं। ऐसे में अब संजीव अरोड़ा को राजभवन की सीढ़ियों पर चढ़ाया जाएगा। उन्होंने मंत्रीमंडल में कोई फेरबदल होगी या किसी और को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई जाएगी, तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया।

यह कयास भी लगाए जा रहे

ऐसे में अरोड़ा के साथ-साथ एक और विधायक को भी शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें मालवा क्षेत्र से एक महिला विधायक और एक दूसरी बार जीतकर आए युवा विधायक के नाम की अटकलें चल रही हैं। पार्टी की रणनीति इस फेरबदल के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की है। माझा क्षेत्र से एक पुराने विधायक की संभावित वापसी को लेकर भी चचार्एं गर्म हैं।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : अमृतपाल सिंह मेहरों को भारत लाने की तैयारी