प्री लोक अदालत का आयोजन 2 सितम्बर : गुनीत अरोड़ा

0
438
guneet arora
guneet arora
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला न्यायालय परिसर जगाधरी व उप मण्डल न्यायिक परिसर बिलासपुर में प्री लोक अदालत का आयोजन आगामी 2 सितम्बर 2021 को किया जाएगा।
यह जानकारी जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती गुनीत अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 2 सितम्बर को प्री लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और यह लोक अदालत जिला स्तर पर जिला न्यायिक परिसर जगाधरी व उप मण्डल स्तर पर न्यायलय परिसर बिलासपुर में लगाई जाएगी। इन प्री लोक अदालतों में अपराधिक, दीवानी, बैंक रिकवरी, वैवाहिक, वाहन दुर्घटना, बिजली, पानी और श्रम विवाद से सम्बंधित व प्री-लिटिगेटिव स्टेज पर विवादों का निपटान किया जाएगा।
SHARE