मल्लिकाअर्जुन खड़गे से की प्रतिभा सिंह ने मुलाकात, प्रदेश के कई मुद्दों पर की चर्चा

0
123
Pratibha Singh met Mallika Arjun Kharge

आज समाज डिजिटल, शिमला (Pratibha Singh met Mallika Arjun Kharge): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने गत दिन नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे से भेंट कर प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही शिमला नगर निगम के चुनाव होने हैं और यह कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के दिशा निर्देश पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू की उपस्थिति में बैठक हुई है। इस बैठक में शिमला नगर निगम के तहत आने वाले कांग्रेस विधायकों ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा के अतिरिक्त वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षदों व अन्य पार्टी के प्रबुद्ध लोगों के साथ पहले दौर की विस्तृत चर्चा हो चुकी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिये भी प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है और यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कि संगठन का हर नेता व कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सरकार में पूरा मान सम्मान व अधिमान मिले। प्रतिभा सिंह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : सटीक मौसम पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है डॉपलर मौसम रडार 

ये भी पढ़ें : जन मंच बंद करने पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा

ये भी पढ़ें : Punjab Update News: पंजाब में कई जगह 23 मार्च तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, कुछ शहरों में थोड़ी देर में चालू होंगी सर्विसेज

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE