हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के शोषण के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया

0
381
हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के शोषण के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया
हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के शोषण के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। हरियाणा सरकार व निगम मैनेजमेंट की नीतियों के खिलाफ व हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करवाने अन्य मांगों को लेकर राज्य कमेटी के आह्वान पर आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर युनियन सब युनिट समालखा बिहौली की संयुक्त मीटिंग सभ युनिट समालखा प्रधान प्रवीनकुम की अध्यक्षता में सम्पन हुई। मीटिंग का सचालंन सब युनिट सचिव बिहौली नरेश पाल ने किया। मीटिंग मे सब युनिट समालखा बिहौली व युनिट राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने मीटिंग मे भाग लिया।

 

 

हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के शोषण के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया
हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के शोषण के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया

बड़े पूंजीपतियों के हाथ में चला जाएगा निगम

राज्य उपप्रधान सुरेश कुमार युनिट सचिव विनोद कुमार ने कहा हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के शोषण के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम बनाया है। इसके बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। समान काम समान वेतन देना बन्द हो जाएगा। बड़े पूंजीपतियों के हाथ में निगम चला जाएगा। बिजली कर्मचारी आज पुरे प्रदेश में सभी सब युनिटो पर घोषित आन्दोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाएगें। आन्दोलन की कड़ी में समालखा युनिट की कन्वैशन 19 मई को रखी गई है।

प्रदर्शन करते हुए घेराव किया जाएगा

जिसमें राज्य कमेटी के साथी कन्वैशन को सम्बोधित करेंगे। 7 जून को कार्यकारी अभियन्ता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बिजली मन्त्री व एसीएस पावर के नाम मांग पत्र सौंपेंगे और 25 जून को अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर पंचकूला के बाहर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया जाएगा। इस के उपरांत सरकार व बिजली निगमों ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो बिजली मन्त्री रणजीत चौटाला के आवास सिरसा में प्रदर्शन करेंगे। मीटिंग में सुखबीर छौक्कर, रोबिनसन, अनिल शर्मा, जगदीश चन्द, रामनिवास, ओमपाल, राजेश कुमार, मनीष, नीरज, रौकी चालिया, अशोक कुमार, तेजपाल छौक्कर आदि ने मीटिंग को सम्बोधित किया व सरकार की जनव कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। राज्य कमेटी के नेता इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश का तुफानी दौरा करेंगे।
SHARE