Pong Bird Festival 2022 : बबीता और सोनिया प्रथम स्थान पर

0
509
Pong Bird Festival 2022

Pong Bird Festival 2022

आज समाज डिजिटल, धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सभी छात्रों ने पोंग बर्ड फेस्टिवल 2022 में भाग लिया। डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में सभी छात्र एवं छात्राओं ने बर्ड फेस्टिवल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सभी छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे बर्ड वाचिंग और बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया। बर्ड वाचिंग प्रतियोगिता में टीम ए से बबीता और सोनिया ने प्रथम, टीम बी से शिल्पा, मुनीष शर्मा और अंसुता ने द्वितीय एवं टीम सी से मनीष, मृनल और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Pong Bird Festival 2022

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वन एवं युवा खेल मंत्री राकेश पठानिया को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

अंत मे विशेषज्ञ डॉ. नवीन तिवारी (प्राध्यापक डीयू) ने लेक्चर और प्रेजेंटेशन के माध्यम से बर्ड डिटेक्शन, वर्ल्ड आईडेंटिफिकेशन और बर्ड फोटोग्राफी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बर्ड प्रोटेक्शन और कंजर्वेशन जैसे विषयों के संदर्भ में बात की। विजेता टीमों को विश्वहविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बधाई दी है।

Pong Bird Festival 2022

Read Also : Inauguration of B-Block Building मुख्यमंत्री ने आरकेएमवी में नव-निर्मित बी-ब्लॉक भवन का किया लोकार्पण

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE