Congress Protest: राहुल गांधी के धरने के कारण एग्जाम सेंटर देरी से पहुंचा बेटा, भड़क गए बीजेपी सांसद, जानिए क्या कहा

0
168
Rahul Gandhi protest latest news, Nishikant Dubey son exam delay claim, Congress protest outside PM residence, Delhi political protest traffic disruption, Rahul Gandhi detention latest update, BJP Congress protest controversy, राहुल गांधी का पीएम आवास के बाहर धरना, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, राहुल गांधी का धरना प्रदर्शन
राहुल गांधी के प्रोटेस्ट को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है।

Congress Protest Outside PM Residence: नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बड़ा सियासी तूफान आ गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मंगलवार को अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का यह विरोध-प्रदर्शन घंटों चला और आखिर में सुरक्षा बलों ने सभी कांग्रेस नेताओं को जबरन वहां से हटाया। राहुल, प्रियंका समेत कई नेताओं को डिटेन किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि राहुल गांधी के धरने की वजह से उनके छोटे बेटे को परीक्षा केंद्र पहुंचने में करीब आधे घंटे की देरी हुई।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके सरकारी आवास, सफदरजंग लेन के बाहर सड़क पर राहुल गांधी के धरने की वजह से उनके छोटे बेटे को परीक्षा केंद्र पहुंचने में करीब 30 मिनट की देरी हुई। उन्होंने अपने पोस्ट में सवाल किया, “मेरे सरकारी आवास सफदरजंग लेन के बाहर सड़क पर राहुल गांधी के धरने के कारण मेरे छोटे बेटे को परीक्षा सेंटर में आधे घंटे विलंब से पहुंचना पड़ा? शायद इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी लेगी?” यह बयान सामने आने के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कांग्रेस का प्रदर्शन क्यों हुआ?

कांग्रेस ने हालिया छात्र आंदोलनों और परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के मुद्दों पर गंभीर चर्चा से बच रही है और इसी वजह से विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने और उन्हें वहां से हटने के लिए मनाने पहुंचे थे। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने अपना विरोध जारी रखा। इसके बाद सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

सियासी बयानबाजी हुई तेज

धरने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के धरने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आज हमने देखा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के कई नेताओं के साथ अचानक प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। लोकतंत्र में प्रदर्शन करना और अपनी आवाज उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है, लेकिन यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि प्रदर्शन कहां और किस तरीके से किया जाए। देश कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार चलता है, इसलिए उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को इन बातों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।”

  • TAGS
  • [post_tags]