Police Recruitment Fraud Case फिजिकल टेस्ट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
319
Police Recruitment Fraud

Police Recruitment Fraud फिजिकल टेस्ट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

आज समाज डिजिटल , पंचकूला

Police Recruitment Fraud : पुलिस व अन्य विभाग मे भर्ती के परीक्षा व फिजिकल टेस्ट फर्जीवाडा के खिलाफ कार्यवाही करते मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। (Police Recruitment Fraud) एसआईटी इन्चार्ज एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि सिपाही व अन्य भर्ती की परिक्षाओ में दुसरो से परीक्षा व फिजिकल टेस्ट देने के मामलो में धोखधडी करने वालें 2 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 5 पंचकूला में किया मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियो की पहचान मोनू वासी गांव बालक जिला हिसार तथा गौरव वासी बेरी अकबरपुर उकलाना जिला हिसार के रूप में हुई। ताऊ देवी लाल स्टेडियम सैक्टर 3 पंचकूला में हरियाणा पुलिस में सिपाही पद के लिए भर्ती हेतु शारिरिक टेस्ट में फिंगर प्रिन्ट मिलान नही होने के कारण युवक पकड़ा था।

आरोपियो के खिलाफ हरियाणा पब्लिक एक्जामिनेशन एक्ट 2021 के तहत थाना सैक्टर 05 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार गौरव को पेश अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया, (Police Recruitment Fraud)आरोपी मोनू को अदालत में पेश कर बेल पर छोडा गया। एसआईटी इन्चार्ज एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि पुलिस भर्ती व अन्य विभागो में भर्ती फर्जीवाडा में अब 8 मामलें दर्ज व 40 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read Also : Health Tips For Body सेहत बनाने के लिए ये परफेक्ट मौसम, हेल्थ टिप्स के साथ आज से करें शुरुआत

Read Also : Best Hair Style On Valentine Day अगर आप वैलेंटाइन्स डे के दिन लॉन्ग ड्रेस या गाउन पहनने की सोच रहे है,तो जानिए इसे जुड़े बेस्ट हेयर स्टाइल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE