संदिग्ध आतंकी मामले के अंतर्गत फर्जी आरसी मामले मे 3 गाड़ियों को पुलिस ने किया रिकवर

0
284
Police Recovered Vehicles in Fake RC Case under Terrorist Case
Police Recovered Vehicles in Fake RC Case under Terrorist Case

इशिका ठाकुर, Karnal News: हरियाणा के जिले करनाल के बसताडा टोल से पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकवादियों में से दो को पंजाब की फिरोजपुर पुलिस प्राेडकशन वारंट पर ले गई। वहीं करनाल पुलिस 3 आरोपियों को पंजाब से लाने के लिए पंजाब पुलिस संपर्क में है। दूसरी तरफ फर्जी आरसी मामले में 3 आरोपी पकड़े गए और चौथे की तलाश चल रही है। साथ ही 3 गाड़ियों को भी पुलिस ने रिकवर किया है। मामले की जांच निरंतर चल रही है।

4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Police Recovered Vehicles in Fake RC Case under Terrorist Case
Police Recovered Vehicles in Fake RC Case under Terrorist Case

करनाल एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि 4 आरोपियों को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिनका मधुबन थाना पुलिस में केस दर्ज किया है। डिटेल पूछताछ के बाद चारों को जिला जेल में भेजा हुआ है। जहां से पंजाब की फिरोजपुर जिला पुलिस ने गुरप्रीत व अमनदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। जो अपने मामले में शामिल जांच करेंगे।

दो आरसी और 3 गाड़ी रिकवरी की

फर्जी आरसी मामले में अलग से मधुबन थाना पुलिस में दर्ज है। इस मामले मेें अंबाला के नितीन शर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद संदीप नाम के अरोपी को गिरफ्तार किया। फर्जी आरसी में बलविंद्र नाम के व्यक्ति की मुख्य भूमिका रही थी। उसे भी गिरफ्तार किया है।

पहले तो दो आरसी मिली थी, उनमें से एक गाड़ी को रिकवर किया था। उसके बाद दो और गाड़ियां रिकवर की हैं। इस मामले में अभी तक 3 गाड़ी रिकवरी की हैं। एक गाड़ी को पंजाब पुलिस ने रिकवर किया हुआ है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के भवन नाम सामने आ रहा था। सीआईए-2 पुलिस यूपी में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रोडक्शन वारंट और खातों में कैश की जानकारी

Police Recovered Vehicles in Fake RC Case under Terrorist Case
Police Recovered Vehicles in Fake RC Case under Terrorist Case

राजबीर, जश्न और आकाशदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए पंजाब की जिला पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं। जैसे ही वहां पर रिमांड पूरा होगा। उन्हें करनाल पुलिस लेकर आएगी और पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा खाते में डले कैश की जानकारी ली जा रही है। उसको किस मूड में खातों में डाला गया है। किसने डाला है। हर तरीके पर जांच हो रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। कैश जमा करवाया है तो किसने करवाया है। ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन या आरटीजी हुआ तो कहां से हुआ। इसका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE