मोगा : पुलिस ने स्कूली छात्राओं को हेल्प लाईन 112 व 181 के बारे में किया जागरूक

0
373
moga
moga

दिनेश मौदगिल, मोगा :
महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए पंजाब सरकार की तरफ कई प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते महिलाओं व कालेज व स्कूली छात्रओं को भी जागरू किया जा रहा है। इसी मुहिम के चलते मोगा पुलिस की तरफ से स्कूली छात्रओं को हेल्प लाईन नंबर 112 व 181 के बारे में जानकारी देने के लिए सैमीनारों का आयोजन किया गया और अलग अलग स्कूलों में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्रओं को संबोधित किया।
एसएसपी ध्रुमन निंबले ने बताया कि जिले में महिलाओं की हेल्प के लिए इन नंबरों के अलावा प्रत्येक पुलिस स्टेशन में वूमैन हेल्प डेस्क स्थापित कर महिला मित्र के तौर पर महिला मुलाजिम तैनात किए गए है। जो कि महिलाओं, बच्चों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के मामले को 24 घंटों में हल करते है। इसके साथ ही मोगा पुलिस की तरफ से वूमैन आर्मड स्पेशल प्रोक्टशन स्कवाइड में महिला मुलाजिम तैनात की गई है, जो कि स्कूल, कालेजों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में औरतों की सुरक्षा के लिए अपनी डयूटी निभा रही है। हेल्प डेस्क पर तैनात हर महिला अधिकारी को इलाके में आने वाले स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है। उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह व किसी भी परेशानी, अपने आप को असुरक्षित महसूस करने, पारिवारिक विवाद, मैरिज डिस्पूट व छेड़छाड़ संबंधी मामलों में हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकती है। इसके लिए रिर्स्पास समय में पुलिस इन लोगों के पास पहुंच कर उनकी सहायता करती है।

SHARE