Police Gallantry Medal हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

0
975
Police Gallantry Medal
Police Gallantry Medal

Police Gallantry Medal हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Police Gallantry Medal : गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

सुरेंद्र वत्स को राष्टपति पुलिस पदक

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल ममता सिंह और सीआईडी (Police Gallantry Medal) पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिला सम्मान

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी (Police Gallantry Medal) गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकॉम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं।

पदक विजेताओं को अधिकारियों ने दी बधाई

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे (Police Gallantry Medal) 14 अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Also Read : अखिलेश यादव की कार रोक महिला ने छिड़का केरोसिन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE